मंगलवार, 20 मई 2014

Moomal, Question Answer, प्रश्नात्तररी,


यह ऐसे प्रश्न हैं जो यूजीसी द्वारा व्याख्याता पात्रता टेस्ट, विभिन्न आर्टस कॉलेज में टेस्ट के द्वारा प्रवेश प्रकिया के तहत नेट Net व Set  की परीक्षा में व शोधार्थी के एडमीशन हेतु पात्रता टेस्ट के तहत सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अन्तर्गत पूछे जा सकते हैं।
प्रश्नात्तररी-26
प्रश्न 1. जयपुर स्थित संग्राहलय अल्बर्ट हॉल का उद्घाटन किसके शासनकाल में हुआ था?
प्रश्न 2. अकबर कालीन चित्रित 'रज्जनामा' की प्रतिकृति कौनसे संग्रहालय में चित्रित की गई थी?
प्रश्न 3. सोने की प्लेटों से सुसज्जित छत और एक ही पत्थर को तराश कर बनाई गई 14 मूर्तियां किस पुस्तकालय में हैं?
प्रश्न 4. सोमपुरा शिल्पी राजस्थान के किस इलाके में निवास करते हैं?
प्रश्न 5. टोंक स्थित कलात्मक बीसलपुर शिव मंदिर का निमार्णकाल कौनसा है?
प्रश्न 6. फड़ चित्रों में चित्रित कथा को गाकर संनाने वाले कलाकारों को किस नाम से पुकारा जाता है?
प्रश्न 7. कौनसी फड़ दिन के समय गाई जाती है?
प्रश्न 8. रात को गाई जाने वाली फड़ के नाम?
प्रश्न 9. सन् 1992 में भारत सरकार द्वारा फड़ चित्रण पर जारी डाक टिकट में किस नायक की आकृति चित्रित है?
प्रश्न 10. राजस्थानी चित्रकला का चरम् काल कौनसा माना गया है?
प्रश्न 11. मेवाड़ स्कूल का स्वर्णयुग किसके शासनकाल को माना गया है?
प्रश्न 12. गीतगोविन्द की प्राचीन सचित्र प्रति 'गीतगोविन्द आख्यिका' का चित्रांकन कब व कहां हुआ?
प्रश्न 13. गीतगोविन्द की सवार्धिक चर्चित और प्रसिद्ध सचित्र प्रति किस संग्रहालय में संग्रहित है?
प्रश्न 14. चावंड शैली का उद्गम स्थल कौनसा है?
प्रश्न 15. 'चितारों की ओवरी' नाम से मेवाड़ में कल विद्यालय की शुरुआत किस राजा ने की?
प्रश्न 16. 'चितारों की ओवरी' को दूसरे किस नाम से पुकारा जाता था?
प्रश्न 17. राजकीय संग्रहालय उदयपुर में 'गीतगोविन्द' पर आधारित कुल कितने लघुचित्र संग्रहित हैं?
प्रश्न 18. जयपुर की मोतीडूंगरी की तलहटी में स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा कब व कहां से लाई गई थी?
प्रश्न 19. कलाविद पं. द्वारका प्रसाद शर्मा जी का जन्म कब व कहां हुआ था?
प्रश्न 20. कलाविद पं. द्वारका प्रसाद शर्मा जी ने राजस्थान सरकार के चीफ आर्टिस्ट पद का भार कब संभाला था?
उत्तर
1. महाराजा माधोसिंह द्वितिय के।
2. अल्बर्ट म्यूजियम हॉल में।
3. रजा पुस्तकालय, रामपुर, उ.प्र.।
4. डंगरपुर व बांसवाड़ा।
5. वि.सं. 1244(ई. सन् 1187)
6. भोपा-भोपी।
7. रामदलस व कृष्णदला।
8. देवनारायण, पाबूजी व रामदेवजी।
9. देवनारायण जी की।
10. 17-18वीं शती।
11. महाराणा कुम्भा के।
12. गोगुन्दा में 1445 ई. के आस-पास।
13. प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूजियम, मुबई में।
14. तत्कालीन मेवाड़ की राजधानी चावंड।
15. महाराणा जगतसिंह प्रथम ने।
16. तस्वीरों रो कारखानो।
17. 224
18. मावली से सन् 1761 में।
19. सन् 1922 बीकानेर में.
20. सन् 1972 में।

अगर आप मूमल नियमित पढऩा चाहते हों तो 
इस ई:मेल पर सदेेश करें।
E-mail: moomalnews@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं: