moomal news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
moomal news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

स्टेट यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय इंटरनेशनल प्रिंट-प्रदर्शनी 16 से

 तीन दिवसीय इंटरनेशनल प्रिंट-प्रदर्शनी 16 से
मूमल नेटवर्क, रोहतक। स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ  परफार्मिंग एंड विजुअल आर्टस में कल 16 जनवरी से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रिंट-प्रदर्शनी की शुरुआत होगी। 18 जनवरी तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रिंट-प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकारों के बीच छात्रों को भी अपने स्वयं के आर्ट वर्क को प्रस्तुत करने के साथ  अभ्यास की चर्चा करने का अवसर मिलेगा।  वरिष्ठ इस कला में उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों के बारे में छात्रों से चर्चा करेंगे।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि इंटरनेशनल प्रिंट एक्सचेंज प्रोग्राम (आईपीईपी) मुंबई के राजेश पुलारवर की एक ऐसी पहल हैं जो दुनिया भर के प्रिंट कलाकारों का एक नेटवर्क बना लिया है। इस पहल ने प्रिंटमेकरों के बीच अपनी-अपनी कलाकृतियां साझा करने और इनको दुनिया के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शित करने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय स्थलों तक पहुंचने में सहायता की है। इस प्रदर्शनी में अब तक 25 देशों के 125 कलाकारों की कलाकृतियां शामिल हैं जिन की दुनिया भर में लगभग 40 प्रदर्शनी लग चुकी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में इस प्रदर्शनी का आयोजन पटना स्थित बिहार ललित कला अकादमी द्वारा किया गया था।
इंटरनेशनल प्रिंट-प्रदर्शनी में क्यूरेटर राजेश पुलारवर और एक अन्य सह-कलाकार तनुजा राणे की कलाकृतियों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान दोनों ही कलाकारों की करीब पांच सालों के आर्ट वर्क को कलाप्रेमी देख सकेंगे।

शनिवार, 25 नवंबर 2017

चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की वार्षिक प्रदर्शनी के लिए कृतियां आमन्त्रित

चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की वार्षिक प्रदर्शनी के लिए कृतियां आमन्त्रित
स्टूडेंट 30 नवंबर और प्रोफेशनल आर्टिस्ट 10 दिसंबर तक भेज सकते हैं आवेदन
मूमल नेटवर्क, चण्डीगढ़। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी वार्षिक कला प्रदर्शनी के लिए कलाकारों से कृतियां आमन्त्रित कर रही है। प्राप्त कृतियों में से श्रेष्ठ तीन कृतियों को प्रोफेशनल कैटेगरी के अन्र्तगत 50-50 हजार रुपए अवॉर्ड दिए जाएंगे। वहीं स्टूडेंट कैटेगरी में 25-25 हजार रुपए के पांच अवॉर्ड दिए जाएंगे। आर्टिस्ट कॉम्पीटिशन या नॉट फॉर कॉम्पीटिशन सेक्शन में हिस्सा ले सकते हैं। पेंटिंग, स्कल्प्चर, ग्राफिक, फोटोग्राफी, ड्रॉइंग, मिक्स-मीडिया, इंस्टॉलेशन आर्ट और मल्टी-मीडिया में काम करने वाले आर्टिस्ट्स अपने आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन फार्म सेक्टर-34 स्थित चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के ऑफिस के अलावा सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के महेश प्रजापति, कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर सेक्टर-12 के भीम मल्होत्रा और सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के विशाल भटनागर के पास उपलब्ध हैं। इसके साथ चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की वेबसाइट www.lalitkalachandigarh.com से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
स्टूडेंट कैटेगरी के लिए आवेदन व कृतिया जमा करवाने की अन्तिम तिथि  30 नवंबर है जबकि प्रोफेशनल कैटेगरी के लिए अन्तिम तिथि 10 दिसंबर तय की गई है। 

सोमवार, 20 नवंबर 2017

आज शाम होगा राजवंशी की प्रदर्शनी का उद्घाटन

आज शाम होगा राजवंशी की प्रदर्शनी का उद्घाटन
मूमल नेटवर्क, जयपुर। आज शाम अमित राजवंशी की सोलो प्रदर्शनी 'ख्वाब अभी जिन्दा हैं...' का उद्षाटन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा मानसिंह द्वितीय संग्राहलय के निदेशक यूनुस खीमानी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। एक लम्बे अर्से के बाद अजमेर के कलाकार अमित राजवंशी की सोलो प्रदर्शनी का जवाहर कला केन्द्र की परिजात 2 गैलेरी में होने जा रही है।  इस प्रदर्शनी में अमित के काम का नया अन्दाज देखने को मिलेगा।  प्रदर्शनी 23 नवम्बर तक चलेगी।
राजवंशी के साथ ही बांसवाड़ा की तसलीम जमाल की प्रदर्शनी 'उड़ान' का उद्घाटन भी आज शाम को ही जवाहर कला केन्द्र की गैलेरी परिजात 1 में होगा। तसलीम की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घााटन भी यूनुस खीमानी करेंगे।

शहीदों को याद किया, भारत माता के जयकारे

शहीदों को याद किया, भारत माता के जयकारे
मूमल नेटवर्क, जयपुर। अंबेडकर सर्किल स्थित एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में चल रहे पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का कल समापन हुआ। समापन अवसर पर सुबह शहीदों को याद करते हुए उनका वंदन किया गया और शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर खचाखच भरे पांडाल में देशभक्ति की लहर से ह्रदय जोश और भावनाओं से भरा हुआ था, भावुकता ने उपस्थित जनों की आंखें नम हो रहीं थीं।
प्रथम सत्र के कार्यक्रम परमवीर एवं भारत माता वंदन की शुरुआत शनि धाम के दांती महाराज ने दीप प्रज्वलन कर की। दांती महाराज और आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक गुणवंत सिंह कोठारी ने कहा कि वीर सपूतों की शहादत तभी सार्थक होगी, जब हम भी शहीदों के परिवारों को मान सम्मान देंगे। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत, अद्वैतचरण, समाजसेवी अशोक पाटनी, नीरज लूणावत, मेजर एस.एस. माथुर, जनरल जगजीत सिंह, मेजर जेएस बुंदेला सहित कई मेहमानों ने मंच साझा किया। इस अवसर पर सेना से जुड़े कई परिवारों के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शाम को समापन समारोह में मुख्य अतिथि शनि धाम के दांती महाराज ही रहे। अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार दयानंद भार्गव ने भारतीय जीवन पद्धति को सर्वश्रेष्ठ बताया। समारोह में परंपरागत खेलों के साथ इन पांच दिनों में हुई लगभग 45 प्रतियोगिताओं के विजेताओं और वंदेमातरम् गान, सेवा मेले की सभी व्यवस्थाओं के प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति अन्य थीम आधारित लघु नाटिकाओं समेत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मेले में ह्यूमन केयर सोसायटी की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। 

रविवार, 19 नवंबर 2017

माता-पिता व प्रकृति वंदन से साकार हुई संस्कृति

माता-पिता व प्रकृति वंदन से साकार हुई संस्कृति
मूमल नेटवर्क, जयपुर। भारतीय संस्कृति में प्रथम गुरु के रूप में पूजनीय माता-पिता की वंदना का कार्यक्रम हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के चौथेे दिन सम्पन्न हुआ। बच्चों ने अपने माता पिता की वंदना की जिसमें कई पीढ़ीयां भी क्रमवार शामिल थीं। सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाते इस दृश्य ने उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया।
इसी क्रम में पर्यावरण सरंक्षण थीम आधारित धरती माता नदियों एवं प्रकृति के सम्मान के लिए गंगा एवं भूमि वंदन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मेले में भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की और से रक्तदान शिविर लगाया गया। तेजस्विनी समूह की ओर से शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योगा स्टंट बाल नाटिका एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर पपेट शो का लोगों ने आनन्द लिया। चित्रकार शिविर में वरिष्ठ चित्रकारों ने चित्र-कृतियों का निमार्ण किया। 5 कुण्डीय यज्ञ में उपस्थित जन समूह ने आहुतियां दीं। सोमवार 20 नवम्बर को मेले का समापन दिवस है।


शनिवार, 18 नवंबर 2017

राजवंशी की प्रदर्शनी 21 से

राजवंशी की प्रदर्शनी 21 से
मूमल नेटवर्क, जयपुर। एक लम्बे अर्से के बाद अजमेर के कलाकार अमित राजवंशी की सोलो प्रदर्शनी जवाहर कला केन्द्र में होने जा रही है। 'ख्वाब अभी जिन्दा है नाम की इस प्रदर्शनी में अमित के काम का नया अन्दाज देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 21 नवम्बर को होगा। मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा मानसिंह द्वितीय संग्राहलय के निदेशक यूनुस खीमानी करेंगे। प्रदर्शनी 23 नवम्बर तक चलेगी।

गुरुचरण वंदन कार्यक्रम से गुरु-शिष्य परम्परा हुई सजीव

गुरुचरण  वंदन कार्यक्रम से गुरु-शिष्य परम्परा हुई सजीव
मूमल नेटवर्क, जयपुर।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के तीसरे दिन गुरु वंदन कार्यक्रम हुआ।  इसमें हजारों विद्यार्थियों ने अपने आचार्य (शिक्षक) का वंदन किया। गुरुवंदना ओम गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु....से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। बच्चों ने अपने गुरु का पद प्रक्षालन करके पैर के अंगूठों को धोया एवं रोली से पैर के अंगूठे को तिलक कर पुष्प अर्पण किया। इसके बाद तिलक कर आचार्य को श्री फल एवं दुपट्टा भेंट किया गया। मुख्यवक्ता गुणवंत सिंह कोठारी ने आचार्य वंदन परंपरा का महत्व बताया। इस दौरान योगी रमण नाथ महाराज, शिव लहरी, योगी भावना, योगी सुंदर दास, मूलचंद सोनी, सांसद रामचरण बोहरा, विमल अग्रवाल, डॉ. अंकेश सिंह, अमित गर्ग, महेश चंद्र गुप्ता, डॉ. ऋतु मेहरा, अशोक कुमार अग्रवाल, विष्णु गुप्ता एवं सतीश खंडेलवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला अंबेडकर सर्किल स्थित एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में चल रहा है। कल शनिवार को श्रीकृष्ण योगा थॉन कार्यक्रम हुआ। इसमें सैंकड़ों लोगों ने योगासन किया। इसमें लोगों को स्वस्थ शरीर के लिए टिप्स दिए गए। इसके साथ ही सुबह 9 बजे हेरिटेज विलेज में प्रश्न मंच प्रतियोगिता करवाई गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

38वीं छात्रकला प्रदर्शनी के पुरस्कारों की घोषणा

38वीं छात्रकला प्रदर्शनी के पुरस्कारों की घोषणा
प्रदर्शनी की संभावना दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में
मूमल नेटवर्क, जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी की 38वीं छात्रकला प्रदर्शनी के लिये निर्णायक मण्डल ने राज्य की सर्वश्रेष्ठ 10 कलाकृतियों का चयन कर लिया है।  इस प्रदर्शनी के लिए अकादमी को राज्य भर से 646 कलाकृतियां प्राप्त हुई थीं। इनमें से 79 छात्रों की 103 कृतियों को प्रदर्शन के लिए चुना गया है। पुरस्कार के लिये 10 कृतियों का चयन किया गया है जिन्हें प्रदर्शनी के अवसर पर 5-5 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदर्शनी की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। संभावना है कि यह प्रदर्शनी दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह में हो।
पुरस्कार के लिए चयनित कृतियां
जयपुर से मुबशेरा बानों की माई होम, मो. समीर खान की पोट्रेट स्टडी-1, संस्कृति अग्रवा की टी स्टॉल, उदित अग्रिहोत्री की कतार-2, उदयपुर से जयेश सिकलंगर की 1.2. .3. .4. .5. .., दिव्या चूण्डावत की दी मोस्ट लव्ड मशीन-2, मुक्ता शर्मा की लाइफ ऑफ इनफिनिटी, वनस्थली से अदिति दाधीच की कलेक्टिव पॉवर एवं शालिनी पॉल की लायब्रेरी-1 तथा कुचामन सिटी से मुकेश कुमार की ब्याह-1

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

2100 कन्याओं का वंदन पूजन


2100 कन्याओं का वंदन पूजन
मूमल नेटवर्क, जयपुर।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के दूसरे दिन कन्या वंदन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित थीं। अपने प्रबोधन में दीया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का निर्माण होता है। संस्थापिका, शक्ति पीठ जामडोली साध्वी समदर्शी ने कहा कि इस महाअभियान में समाज को भी साथ जुड़कर संस्कृति संरक्षण का कार्य करना चाहिए। साध्वी सुहृदया, सुशीला, सोनिला, किन्नर अखाड़ा के धर्म गुरु पुष्पा मायी, डॉ. रचना दास, डॉ. वसुधा सक्सेना, डॉ. पूजा अग्रवाल, समाजसेवी विमल सुराणा, मधु शर्मा ने मंच साझा किया। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन के सचिव सोमकांत शर्मा ने सभी बच्चों को शपथ दिलाते हुए भारतीय संस्कृति से जुड़कर जीवन जीने की सीख दी। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मंच पर कन्या वंदन किया। कन्या वंदन कार्यक्रम के प्रभारी कोमल चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सनातन संस्कृति से जुड़कर लगभग 5000 बच्चों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर  सीतापुरा निवासी 6 वर्षीय तबला वादक सिदार्थ ने तिरकिट की प्रस्तुति दी, वहीं आकांक्षा और वर्षा ने शास्त्रीय संगीत पर आधरित भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेले में प्रकृति से संस्कृति की ओर प्रयास आर्ट फेस्टिवल के बैनर तले स्कूली स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के सात सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने मुख्य रूप से छह विषयों में आधारित रंग-बिरंगी चित्राकृतियां बनाईं। इनके साथ सैकड़ों चित्रकारों ने अपने हाथ का हुनर दिखाया। शनिवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कॉलेज डिप्लोमा स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी।
हेरिटेज गांव में राजस्थानी परंपरा लगभग लुप्त हो चुके ठेठ राजस्थानी परम्परा के भजनों लोक गीतों का प्रस्तुतिकरण हुआ।
मूमल ने दर्शाया अनछुआ राजस्थान
मूमल के स्टॉल पर राजस्थान के उन अनछुए स्थानों व उससे जुड़े इतिहास व कला पक्ष के बारे में बताया जा रहा है जो आज तक अधिकांक्ष लोगों की नजरों में नहीं आ पाये हैं। इसके साथ संस्कृत की बहुमूल्य पुस्तकों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

हिन्दु सेवा कार्यों की भव्य प्रस्तुति

हिन्दु सेवा कार्यों की भव्य प्रस्तुति
निम्बार्काचार्य श्याम शरण देवाचार्य महाराज ने किया उद्घाटन
मूमल नेटवर्क, जयपुर। अंबेडकर सर्किल स्थित एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड में कल गुरुवार 16 नवम्बर को हिन्दु आध्यात्मिक सेवा मेले का शुभारंभ हुआ। मेले की शुरुआत 2100 बालक-बालिकाओं ने वृक्ष, गौ व तुलसी वंदन से की। शाम 4 बजे मेले का विधिवत उद्घाटन निम्बार्क पीठ सलेमाबाद के निम्बार्काचार्य श्याम शरण देवाचार्य महाराज ने किया। मेले में हिन्दु सेवा संगठनों ने 300 स्टॉलों के साथ अपने सेवा कार्यों की भव्य प्रस्तुति की है। 20 नवम्बर तक चलने वाले इस मेले में परंपराओं, संस्कृति, संस्कार और भारतीय जीवन शैली से साक्षात्कार किया जा सकता है।
मेले का उद्घाटन करते हुए देवाचार्य महाराज ने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति ही भारत की आत्मा है। सनातन संस्कृति विश्व की सबसे समृद्धशाली व्यवस्था है। उन्होंने समाज को इस थीम से जुडऩे की अपील की। इस अवसर पर पूज्य प्रेम सागर महाराज, साध्वी विजया उर्मिलिया, संयोजक हिन्दू धर्म आचार्य स्वामी परमात्मा नंद सरस्वती महाराज का भी संत सान्निध्य रहा। उद्घाटन अवसर पर हरिद्वार से लाए गंगाजल की पूजा अर्चना व आरती की गई। यह गंगाजल मेले के समापन पर सभी को वितरण किया जाएगा।
इससे पूर्व सुबह मेले की शुरुआत वृक्ष, गौ, तुलसी वंदन से की गई। इस अवसर पर  सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, बालमुकुंद बालकृष्ण महाराज, आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट के पं. विजयशंकर, महेश कुमार नामा, वंदना द्विवेदी, देवीनारायन पारीक ने मंच साझा किया। पहली बार मेले में कला व कलाकारों को भी सम्मिलित किया गया है।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के दूसरे दिन आज सुबह कन्या सुवासिनी वंदन किया गया। इसमें 2100 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। आज मेले के प्रमुख आकर्षणों में चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
पांच दिवसीय इस सेवा मेले में लगभग तीन सौ संस्थाओं की स्टॉल्स लगाई गई हैं। इसमें सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रदर्शित किया गया है। इसमें प्रमुख रूप से अक्षयपात्र, पतंजलि योग पीठ, स्वामीनारायण मंदिर, माता अमृतानंदमयी देवी ट्रस्ट केरल, प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय, स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, गीता प्रेस गोरखपुर, श्री रामकृष्ण परमहंस मिशन, विश्व जाग्रति मिशन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, राष्ट्रीय सिख संगत, नारायण सेवा संस्थान, मूमल, शुभदा, भगवान महावीर चिकित्सालय अनुसंधान केंद्र, पार्वती सेवा संस्थान, सूर्य मिलन योग शिविर संस्थान आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट सहित अन्य प्रमुख संस्थाओं की स्टॉल लगाई गई है। इसके साथ ही नाथ समाज, योगी समाज, ब्राह्मण समाज, रावणा समाज, क्षत्रिय युवा संघ, जोगनिया समाज, अग्रवाल समाज सहित कई सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व इन स्टॉल्स में हैं। राजस्थान के कई जिलों के साथ भोपाल, गाजियाबाद, गोरखपुर सहित कई प्रदेशों के संगठन भी इस मेले में अपने सेवा कार्यों को प्रस्तुत कर रहे हैं।  मेले के प्रमुख उद्देश्यों में स्कूली बच्चों को पारंपरिक जीवन शैली व संस्कारों से परिचित करवाना शामिल है।
मेले के प्रमुख उद्घाटन के साथ कला व संस्कृति के लिए कार्यरत संस्थान 'मूमलÓ की स्टॉल का उद्घाटन संस्कृत विद्वान व महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित मनीषी आचार्य डॉ. नारायएा शास्त्री काङ्कर ने किया। इस अवसर पर बड़ी चौपड़ स्थित प्राचीन राधा-गोविन्द मन्दिर के महंत डॉ. संजय गोस्वामी व अन्य सम्मानित अतिथी उपस्थित थे।


सोमवार, 28 नवंबर 2016

Artist Priya Anand Pariyani, प्रिया आनन्द परयानी

प्रिया आनन्द परयानी
गुजरात में 'मूमल' का प्रतिनिधित्व करती हैं।
प्रिया आनन्द परयानी का नाम देश की महिला कलाकारों की सूचि में प्रमुखता से लिया जाता है। बचपन से ही रंग और रेखाओं में रुचि लेने वाली प्रिया ने वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। लेकिन मन था कि रंग और रेखाओं की दुनिया में उड़ान भरना चाहता था। छोटी बहिन फोटोग्राफर थी और मशहूर ग्राफिक डिजाइनर रमेश हालारी के स्टूडियों में काम करती थीं। ...बस बहिन के जरिए प्रिया की मुलाकात 1996 में हालारी से हुई और उनके निर्देशन व संरक्षण में प्रिया कला की ऊंचाइयों की ओर उड़ान भरने लगीं। शिक्षक परिवार में जन्मी व पांच भाई-बहिनों में तीसरे नम्बर की की प्रिया ने पहले ग्राफिक में मास्टरी हासिल की और फिर कैनवास और कूचि को ऐसे थामा कि पीछे मुड़कर देखने का अवसर ही नहीं मिला।
ऑयल रंगों से शुरुआत करने वाली प्रिया आज एक्रेलिक में काम करती हैं और वूमेन ओरिएन्टेड पेंटिंग्स के लिए जानी जाती हैं। कला की दुनिया के कई प्रदर्शन व सम्मान अपने नाम करने वाली यह आर्टिस्ट अनेक कला संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इनका कहना है कि कला की ओर जाने वाले तमाम रास्ते ही मेरी मंजिल हैं और मेरा पेन्टिंग वर्क है, मेरा जुनून......।

प्रिया आनन्द परयानी की कुछ कलाकृतियां






E-mail
Priya Anand Pariyani <pariyani.priya@gmail.com>


Here is my art history :
Professional Skills
Graphic Designer
Since 1995 in Creative Touch, Ahmedabad, Gujarat, India
(Execution & preparation, including brochure, book cover, logo-symbole design, advertising
for many firms.)
Computer Proficiency
CorelDRAW, Photoshop, PageMaker, DTP Work(English, Hindi & Gujarati language)
Painter
Over ninteen years of excellence
Interest
Photography, Fashion Designing, Craft, Music

Art History
Painting Exhibitions’ History
Solo Shows

1998  Ravishankar Art Gallery, Ahmedabad Guj. INDIA
1999  Vivekanand Art Gallery, Baroda,Guj. INDIA
2001  M. G. High School, Ahmedabad, Guj. INDIA
2002  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2004  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2005  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad,Guj.  INDIA
2006  Contemporary Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2007  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2008  Contemporery Art Gallery, Ahmedabad,Guj.  INDIA.
2008  City Creative Center, Ahmedabad, Guj. INDIA
2009  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2009  M. P. Arts & M. H. Comm. College for Women, Ahmedabad, Guj. INDIA
2009  Artists’ Centre, Mumbai, Maharashtra INDIA
2010  Artway Invitational Gallary, Toronto, Canada
2012  Contemporary Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2014  Devlalikar Kala Vithika, Indore, M.P, INDIA

Group Shows
2000  Natarani Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2004  Vivekanand Art Gallery, Baroda,Guj.  INDIA
2004  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2004  Sanskar Kendra, Ahmedabad, Guj. INDIA
2005  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2005  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2006  Jehangir Art Gallery, Mumbai, Maharashtra INDIA
2007  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad,Guj.  INDIA
2007  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad,Guj.  INDIA
2007  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2008  Mumbai Art Gallery, Mumbai, Maharashtra INDIA
2008  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2009  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2010  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2011  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad,Guj.  INDIA
2012  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2012  Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2013  Ravishankar Raval Art Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2013  Jawahar Kala Kendra, Jaipur, Rajasthan. INDIA
2013  Amdavad ni Gufa, Gallery, Ahmedabad, Guj. INDIA
2013  Kanoria Centre for Art, Ahmedabad, Guj. INDIA
2014  Jehangir Art Gallery, Mumbai, Maharashtra INDIA
2014  Lal Baradari Bhawan, Lucknow, U.P, INDIA
2015  National Artists group show "Vaasantee 15", Gandharvapur Artists'
Village, Saputara, Guj. INDIA
2015  W-15, Woman’s Day 15 - National Group Show, MS Uni. of Baroda,                
Vadodara, Guj. INDIA
2015  "Art of Ganesha & Buddha" by group of artists "Amaara" the Design Studio,
Ahmedabad, Guj. INDIA
2015  "108 Vinayaka/Kalanayaka Megha Traveling Show" at White Sanctum Art Gallery, Bangalore.
2015  Kala Kendra Jammu organised by Jammu & Kashmir Centre for Creative Arts Jammu
2015  "Essentric" - The group show at Amdavad ni Gufa, Gallery, Ahmedabad, Gujarat INDIA
2016  "108 Vinayaka/Kalanayaka Megha Traveling Show" at Government Museum (Fateh Prakash Mahal), Chittorgarh, Rajsthan, INDIA
2016  "Journey of Colors" at  "Studio Art Space Ajetgarh", Mohali, Chandigarh, INDIA
2016  “Woman’s Day” Celebration at Ravishankar Raval Art Gallery, Ahmedabad, INDIA
2016  “Jugalbandhi” Tow man Show at Karnavati Art Gallery, Ahmedabad, Gujarat INDIA
2016  “For the women by the women” Event by “White Feather”, House of  Marigold
 Ahmedabad, INDIA
2016  "108 Vinayaka/Kalanayaka Megha Traveling Show" at Akriti Kala Sansthan,
Bhilwara, Rajasthan, INDIA
2016  Group show at Galleries of the Indian Academy of Fine Arts, Amritsar, INDIA
2016  “Summer Strokes” A Group Exhibition of Visual Arts, Amdavad ni Gufa,
Ahmedabad, Gujarat INDIA
2016  "108 Vinayaka/Kalanayaka Megha Traveling Show" @ Govt. Museum, AHAR, Udaipur, Rajasthan
2016  “Monsoon’ 16” - Photography Exhibition at Fateh Prakash Mahal, Govt.,  Musuem, Chittorgath Fort, Rajesthan INDIA
2016  Ganesha’s Painting Exhibition by Women Artists - Gujarat Visual Women Artist Association,
at Ravishankar Raval Art Gallery,  Ahmedabad, Gujarat INDIA
2016  “KalaUtsav-7” by Gujarat Kala Pratishithan at Ravishankar Raval Art Gallery,
Ahmedabad, Gujarat INDIA
2016  "108 Vinayaka/Kalanayaka Megha Traveling Show" @ Govt. Museum, Havamahal,
Jaipur, Rajasthan INDIA
2016  “Spandan Art... Life & Vision II” International Art Festival of India @                Kanoria Centre for Art, A’bad Gujarat INDIA

Participation
2008  “Art Trade Fair” at “SAKET”, New Delhi, INDIA.
2008  “Kankaria Carnival-2008” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Gujarat  INDIA
2009  “Kankaria Carnival-2009” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Gujarat  INDIA
2009  “Gujarat Cancer & Research Institute” Joint Venture of Government of  Gujarat & Gujarat Cancer Society
2010  “Kankaria Carnival-2010” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Gujarat  INDIA
2010  “600 years of Ahmedabad -  Celebration” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Guj  INDIA
2010  “International Mail Art” 2010 ''women and green'' Art Chaletat, Ahmedabad Gujarat, INDIA
2011  “International Women Mail Art-2011” Kasab, Ahmedabad, Gujarat, INDIA
2011   Spot Painting Event for “Support Anna Hazare” organized by UVA & Guj Visual Artist Association INDIA
2011   51st State Level Art Exhibition by Gujarat State Lalitkala Academy, Gujarat INDIA
2011  “Kankaria Carnival-2011” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Gujarat  INDIA
2011  “Aapo Amadavad Ne Odakh” Photography Contest 2011 jointly organized by  Ahmedabad Municipal Corporation & Neelkanth Group of Hotels
2011  “Sanskar Choro” State Level Art Competition & Exhibition organized by A’bad Mun. Corp., Gujarat  INDIA
2012  “World Forest Day 2012” organized by Guj Visual Artist Association & Adani Group, A’bad Gujarat INDIA
2012  “Kankaria Carnival-2012” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Gujarat  INDIA
2013  "JSAF" Tribute Show 2013 organized by Jasu Shilpi Art Foundation, Ahmedabad Gujarat INDIA
2014  “Kankaria Carnival-2014” organized by Ahmedabad Municipal Corporation, Gujarat  INDIA
2015  “ Ahmedabad Art e Fair 2015” at Rajpath Club, Ahmedabad Gujarat
2016  “Helping Hands together we can!” with “House of Marigold”
at Mumbai, Maharashtra INDIA
2016  "POST CONTEMPORARY WAVE - 2", an unconventional art exhibition, Santiniketan, Birbhum INDIA.
2016  “Spot Painting Event” on 15th August from 2004 to 2016 at Karnavati Art Gallery, Ahmedabad Gujarat INDIA.

Auction  
2014   An Art Show Work Shop "RoCART Art Info" Organised by Rotary India Literacy Mission, Rotary Club Anand Round Town, Anand, Gujarat INDIA
2015  HOG Charity event an art auction event of the paintings based on Harley theme organized by Nine Bridges Harley-Davidson and Anine Bridges HOG Chapter in association, Ahmedabad, Gujarat INDIA

Selected Grants, Awards & Honor
2001  Mayur Sahitya Sabha   
2003  Sardarnagar Kubernagar Nagrik Samiti
2004  Kala Sarthi Protsahan Purskar   
2007  Chandamoti Charitable Trust
2007  Sakhi Shakti Award by Jaihind group, Gujartat India 
2010  Gujarat Rajya kalashikshak Sangh
2010  Grant received from Gujarat State Lalitkala Academy
2011  Bhartiya Zalawadi Charitable Trust
2011  Award in Art category by Akhil Bharat Sindhi Boli Ain Sahit Sabha
2012  My FM Listeners Choice Award-2012 by Bhasker Group
2013  Grant received from Gujarat State Lalitkala Academy
2015  Gujarat Journal Union, Ahmedabad Gujarat
2016  Jiyo Dil Se Award-4, by My FM Radio, India

Art Camp
2013  At Nargol, organized by Gujarat State Lalitkala Academy, Gujarat, INDIA
2014  Jaipur Art Festival, Jaipur, Rajasthan, INDIA
2014  An Art Show Work Shop "RoCART Art Info" Organised by Rotary India Literacy Mission, Rotary Club Anand Round Town, Anand, Gujarat, INDIA
2014  "Vaasantee 15" held at Gandharvapur Artists' Village, Saputara, Gujarat, INDIA
2015  “18th Kala Mela” at Jawahar Kala Kendra, Jaipur (Rajasthan) by Rajasthan Sindhi Academy
2015  Kalavart International Art Festival, Ujjain, M.P.
2016  "Uttarayan Art Camp" at Amaara Art & Design Studio, Shilaj, Ahmedabad, Gujarat INDIA

Paintings created for Cause
2008  Fathers’ Day
2009  Mothers’ Day
2009  My Vote, My Right
2011  Women’s Day

Exhibitions Curated/Organized
2006  Exhibition of Paintings by students of Venorieca Art Creation
2006  Exhibition of Puppet, Paintings & Handicrafts by Artist Ramesh Raval
2007  Women’s Day Celebrated by 33 well-known ladies’ paintings
2011  International Women Mail Art-2011, Postcard Paintings Exhibition

Art Workshops Conducted
2005  M.J. Library, Ahmedabad.
2006  M.J. Library, Ahmedabad.
2006  Shreyesh Foundation, Ahmedabad.
2007  M.J. Library, Ahmedabad.
2007  Shreyesh Foundation, Ahmedabad.
2008  M.J. Library, Ahmedabad.
2009  M.J. Library, Ahmedanad.
2009  M. P. Arts & M. H. Comm. College for Women, A’bad, INDIA
2009  Shreyesh Foundation, Ahmedabad.
2010  Tapansmruti Trust, Ahmedabad.
2010  Shreyesh Foundation, Ahmedabad.
2011  Shreyesh Foundation, Ahmedabad.
2011  Tapansmruti Trust, Ahmedabad.

Affiliations
Member of Gujarat Visual Artist Association, Ahmedabad, INDIA
Member of Artists' Centre, Mumbai, Mumbai, INDIA    
Member of Sindhu Women's World, Ahmedabad, INDIA
Member of The Bombay Art Society, Mumbai, INDIA          
Member of “Sankalp” Ahmedabad, INDIA
Secretory of “Kasab”- Art & Culture of India

Related Experiences
I taught children to draw and ran Vinoreica Art Creation from 2001 to 2008.

Collections
Several private collections in India, UK, US, Dubai, Australia, Canada, Switzerland

रविवार, 27 नवंबर 2016

Artist Shaila Sharma, शैला शर्मा मूमल में

शैला शर्मा  
श्रीमती शैला शर्मा का नाम राजस्थान की प्रमुख महिला कलाकारों में शामिल है। इनकी कूचि से निकले अघ्यात्मिकता के रंग राजस्थान व देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेश में भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं। बालपन से ही कला के प्रति रुझान रखने वाली शैला के अभिावक उन्हें डॉक्टर या इंजीनियर के रूप में देखना चाहते थे इसलिए पहले बैचलर डिग्री साईंस में हासिल की। शायद कुदरत भी इन्हें कलाकार के रूप में ही देखना चाहती थीं, एमबीबीएस में चयन हुआ लेकिन पैर में फे्रकचर के चलते मेडिकल कॉलेज ज्वाइन नहीं कर पाईं। कला के प्रति दीवानगी ने वनस्थली विद्यापीठ से ड्राईंग व पेंटिंग में पुन: स्नातक डिग्री लेने के लिए बाध्य किया। पश्चात डीएवी अजमेर से ड्राईंग व पेंटिंग में एमए किया।
महाराष्ट्र के प्रकृति स्थल लोनावाला में जन्मी शैला की कर्मस्थली पहले अजमेर फिर जयपुर रही। कलाकार बनने की प्रेरणा अपने फूफा से मिली जिनका अजमेर में स्टूडियो था और कला जगत आज भी उन्हें प्रकाश आर्टिस्ट के नााम से याद करता है। ऑयल व एक्रेलिक इनकी पेंटिंग के माध्यम हैं। कई वर्षोंं तक एब्स्ट्रेक्ट फार्म में काम करने के बाद अब फिगरेटिव पर कूचि चला रही हैं। इनका स्वपन हैं कोर्स में पढ़ी गई अजन्ता-एलोरा के गुफा चित्रण का समीप से अनुभव करना और इटली भ्रमण कर रेनांसा काल की कृतियों को प्रत्यक्ष देखना। कला साधना के साथ वर्तमान में शैला राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में वीडियो एडीटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 
शैला शर्मा की कुछ नई पुरानी रचनाएं 





Shaila Sharma
Studio : F-1, Plot No. 40, Arpit Nagar, Gandhi Path, Vaishali Nagar, Jaipur.302021 Rajasthan 
 [m] 9413336410
          e-mail : shailaeditor@gmail.com
                      shaila_editor@yahoo.com

Working as Editor Video in Government of Rajasthan
Educational Qualification : M.A. [Drawing & Painting], University of Rajasthan in 1980
Acquired specialisation in multimedia production &Video Production Technology under the technical assistance of  National Institute of Design, Ahamadabad  in  1999.  As  Editor [Video]
Exhibitions

i)                   Group Shows : Aakar Group since 1996 to 2009
ii)                Paricipated in National and State Lalit Kala Academy Exhibitions since 1992 onwards.
iii)               Attendend workshops for “Art council of Rajasthan” in 1995,
“Akar art group”in 1999, 2002, 2005,
“ Hadauti Kala Utsav”  in Nov 1 to 4, 2007.
iv)              Solo Show Jan. 1-5 , 2008, at Jawahar Kala Kendra, Jaipur
v)                Akar Group show 20-30 October, 2008  at  Samavaya Art gallery
vi)              Akar Group show 1-7 December, 2008  at  AIFACS, Delhi
vii)           Akar Group show 24-30 December, 2001 to 2010 ,   at  Jawahar Kala Kendra, Jaipur
viii)         Works in Collection : France, Germany, USA, US, and India.

 A Personal  Training Programmes
1.         Basic course on Multi-Media on  the  Macintosh Quadra - 700 covering Adobe  Photoshop,  Aldus Freehand,  Macromind  Director,  Aldus  Persuation, Mirus  Film  Printer, Adobe premere and Nu-vista +  in  the year 1992.

2.                    Advance course on  Multi-Media on  having one and a half  years experience  in  MultiMedia Production covering Adobe Photoshop, Aldus Freehand, Macromind  Director, Aldus Persuation, Mirus Film Printer  &  Nu-vista +  in  the year 1993.

3.         Basic course in Video Film Production covering script writing, pre production, production, & editing etc  in  the year 1998.

4.         Advance course in Video Film Production in Editing using AVID, FCP ect. from National Institute of Design, Ahamadabad in  the year 1998 and 1999.
B -       Information - Communication
Between  1993-99   as  an artist associated  with   the  State  Information  Division  of  the  Department  of  Agriculture  and  has  acquired  proficiency in information -communication media activities 
viz.  Poster , pamphlets, charts, Panals designing, Script writing on agrl. & allied  subjects ; editing of   scripts   for   technical   presentations,  preparation  of writeups  for  different  visual  aids  ;  planning  & layout  of Exhibitions; Slide presentations, multimedia presentations  etc.

C -       Video Film Production
Acquired  specialisation in Video Production Technology under the technical assistance of  National Institute of Design, Ahamadabad  in  1999.  As  Editor [Video]  in  the  State  Information  Division of  the             Department  of  Agriculture  and  its  affiliated  institution  CENTRE FOR  AGRO-COMMUNICATION, produced   over  852 Slide Presentations  & 200 professional  grade  educational  &  documentary  films  on  agriculture  and  allied

            Since Feb., 2003, has been producing  a  programme  entitled ‘ ANKUR ‘  then “NAVANKUR, now “Kheti-Bari” which is being  telecast from  Doordarshan  on every  thursday.  It  is  worth mentioning  that   “Kheti-Bari”   is  the one and  only programme  in  the country, which  is  being  produced  in -house by a  Govt. Deptt. and  652 episodes of the programme being  telecast  under  sponsor  category till today
.
D-        Multi-Media
            Consequent to the introduction of Apple Macintosh Computer configuration, acquired expertise in  computer  animation, graphic creation and  slide making.  Produced   a  number  of  animation clips  & Quilkeis, Add Films for   video,  dozens   of   slide  presentations,  camera -ready    graphic   and   art   work  along with  treatment  of  video graphics, image  capturing & scanning.

Work Recognition & Commendation
            The  slide presentation  displayed on  IGNP  scenerio before the President of the  World Bank Mr. Lewis T. Priston was considered a great success. Slide Presentations exclusively prepared showcasing industrial landscape of the State, strived dazzle at various places abroad and were appreciated by international press also.
            Interactive multi-media prepared on Pest & Diseases of Mustard  was also widely appreciated in National Workshop on Media Support  to Agriculture. It was considered a pioneer attempt made  in-house to prepare multi -media in Govt. sector in the country.

APPRICIATION



Date
Received From
Received For Work




1
Nov19, 1992
S. R. Pareek
Dy. Director of Agriculture
slide presentation  displayed on  IGNP  scenerio before the President of the  World Bank Mr. Lewis T. Priston
2
July13, 1993
Sh. N. S. Sisodia,Secretory
& Chairman, BIP
Presentations for their visit to Bangkok & Singapur were appreciated among the Official Agencies as well as he enterpreneures.
3
July14, 1995
Sh. Arvind Mayaram, IAS, Manajing Director, BIP
Presentations for their visit to Bangkok & Singapur
4
March 3, 1995
Sh. Subodh Agrawal, IAS, Manajing Director, R SC & ST Fin & Dev. Co-operative Corp. Limited
Slide Presentation dipicting the activities and progress of corporation
5
May 31, 2006
Sh. Manoj Sharma, IAS, Director & Special Secretory
Technical support in the First meeting of  the Task Forcerce Constituted by Hon’ble Chief Minister for
“ Development of action plan for Agriculture & Animal Husbandry Sector.
6
June 19, 2006
Sh. Manoj Sharma, IAS, Director & Special Secretory
Slide presentation for  Rajasthan Mission on Livelyhood, a seminaar  on “ Agro Processing” .


Artist Vinay Sharma, विनय शर्मा, मूमल में


विनय शर्मा 
राजस्थान ललित कला अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी के रूप में कार्यरत विनय शर्मा का नाम राजस्थान के उन बड़े कलाकारों में शामिल है जिन्हें देश के साथ विदेश में अच्छी ख्याति मिली है। अपने कैनवास के साथ कृति अंकन के लिए कई रंगों का निमार्ण स्वयं करने वाले विनय की कला में सुलेख, पुरानी बहियों के पन्ने खूबसूरत एब्स्ट्रेक्ट फार्म में नजर आते हैं। विनय का कहना है कि लोग मेरी कृतियों को एब्स्ट्रेक्ट कहते हैं जबकि वो मेरे लिए भोगे हुए जीवन का सत्य है।
हाथी दांत की प्लेट पर मिनीएचर कृतियों के बार्डर बनाने से अपनी शैली विकसित करने के सफर की शुरुआत हुई ननिहाल से। नाना को जन्मपत्रियों की रेखाओं में केसू व हल्दी के रंग भरने व पत्री सुलेखन ने कला के प्रति आकर्षित किया। अभिावक इन्हें डॉक्टर इंजीनियर बनाना चाहते थे सो साईंस मैथ्स में एडमीशन दिलवाया लेकिन कला की पुकार इन्हें राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट तक ले गई जहां इन्होनें फाईन आर्ट में पांच वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया और फिर बड़ौदा की एमएस यूनीवर्सिटी से पेंटिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
कृति की रचनाशीलता के अनुरूप रंग माध्यम का चयन व प्रयोग करने वाले विनय का मानना है कि कला विषय चुनने वाले सौभाग्यशाली व्यक्ति होते हैं. क्योंकि ऐसे कलाकार कम ही हैं, जो जीवन में कलाकर्म का वास्तविक आनन्द ले पाते हैं. 
विनय शर्मा की कुछ प्रतिनिधि कलाकृतियां





शनिवार, 26 नवंबर 2016

Artist Ragini Sinha, रागिनी सिन्हा


रागिनी सिन्हा
बिहार के धार्मिक नगर गया में जन्मी रागिनी का नाम भारतीय कला जगत की बेहतरीन महिला कलाकारों में शामिल है। बचपन से ही कला में रुचि ने कला को ही जिन्दगी का लक्ष्य बना दिया। बालपन में घर में आने वाली मैग्जीन के वो पन्ने ज्यादा आकर्षित करते जिन पर किसी आर्टिस्ट का वर्णन होता। कॉलेज ऑफ आर्ट पटना से बीएफए करने वाली रागिनी ने सबसे पहले अपनी कृतियों के माध्यम के रूप में वॉटर कलर और पेंसिल शेडिंग को अपनाया और अब उनकी कृतियों में एक्रलिक, फाइबर और पैन वर्क की बहुलता रहती है।
देश-विदेश में अपनी कला के दम पर पहचान बनाने वाली रागिनी को पेंटिंग में एक्स्पेरीमेंट करना भाता है। इन दिनों रागिनी कंटेम्पररी को फोक के साथ मिक्स कर फयूजन आर्ट अंकित कर रही हैं। फोक आर्ट के रूप में उन्होने मधुबनी को चुना है। रागिनी का कहना है कि मैं मधुबनी फार्म को अपने स्टाईल में अंकित करती हूं लेकिन मधुबनी की मूल भावना से कोई खिलवाड़ नहीं होने देती।




Ragini Sinha

Born in 1964,12 December, Bachelor of fine arts (Patna university).

Solo shows in India (1999 Ravindra Bhawan, N.Delhi; 2003, 2005 Triveni Art Gallery,

N.Delhi; 2008, Jawahar Kala Kendra, Jaipur ;2008, Nehru Centre, Mumbai ; 2009, Epicentre,

Apparel House, Gurgaon; 2009, lokayta Art Gallery , New Delhi) and many group shows

and art camps in India and abroad.

Awards:

1982 State Award Govt. of Bihar;

1985-1986 Annual exhibition of College of Art and Craft,Patna;

1997-98 PUCUS, Patna,1985, Power Grid;

1997 Bihar Kala Shree, Patna;

2002 Indian Academy of Fine Arts, Amritsar.

2008 Honored by Shilpi Sangh, Patna.

2012 Women art foundation , Mumbai.

Collections:

Patna, Allahabad, Delhi, Nagpur,Lucknow, Gurgaon, Jaipur, U.S.A, Ukraine.

Residential address: Mrs. Ragini Sinha

C-2/ 802, PWO Complex

Sector 43, Gurgaon (HR)

0124- 4043769, 09810269815


Email: raginisinha12@gmail.com