चित्रकला की दुनिया में एक नया शब्द आया है 'सिंकोले'। यह एक चाइनिज शब्द है, जिसका भावार्थ है, 'सिं' अर्थात कोलाज की तरह तकनीक। और 'कोले' का अर्थ होता है चिपकाना या पेस्ट करना। गोंद के स्पे्र द्वारा लिथो या जिंग प्लेट पर सिंकोले किया जाता है। इस क्षेत्र में जहां एक ओर दिल्ली के कलाकार देवराज डोकोजी विशेषज्ञता रखते हैं, वहीं राजस्थान के जयपुर में एकमात्र छात्र कलाकार गौरी शंकर जांगिड़ इस तकनीक पर कार्य कर रहें हैं। यहां प्रस्तुत है सिंकोले तकनीक से निर्मित एक कृति।
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010
ये सिंकोले क्या है?
चित्रकला की दुनिया में एक नया शब्द आया है 'सिंकोले'। यह एक चाइनिज शब्द है, जिसका भावार्थ है, 'सिं' अर्थात कोलाज की तरह तकनीक। और 'कोले' का अर्थ होता है चिपकाना या पेस्ट करना। गोंद के स्पे्र द्वारा लिथो या जिंग प्लेट पर सिंकोले किया जाता है। इस क्षेत्र में जहां एक ओर दिल्ली के कलाकार देवराज डोकोजी विशेषज्ञता रखते हैं, वहीं राजस्थान के जयपुर में एकमात्र छात्र कलाकार गौरी शंकर जांगिड़ इस तकनीक पर कार्य कर रहें हैं। यहां प्रस्तुत है सिंकोले तकनीक से निर्मित एक कृति।
सोमवार, 12 अप्रैल 2010
अनूपम भटनागर का कला जगत
'मूमल' के कला ब्लॉग "गलियारा" से जुड़े डा। अनूपम भटनागर मूल रूप से नजाकत की नगरी लखनऊ से हैं। इनका जन्म 4 फरवरी 1955 में उत्तरप्रदेश के हापुड़ शहर में हुआ। बहुत छोटी आयु में पिता के देहान्त के बाद ताऊ स्व. श्री बृजमनोहर नाथ भटनागर के स्नेह संरक्षण में पले बढ़े। आरम्भिक शिक्षा फूलों की घाटी जोशी मठ में हुई फिर मिडिल से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा सहारनपुर में मिली।चाचा श्री रामेश्वर नाथ भटनागर की पेंन्टिंग व खूबसूरत हैंडराइटिंग से आकर्षित होकर अनुपम भी पेंन्टिंग करने लगे और चाचा से बाकायदा राइटिंग के गुण सीखे। स्कूल में खेलकूद का ज्यादातर वक्त रंगों से खेलकर ही बीतता था। तीसरी, चौथी कक्षा में पढ़ते हुए ही फूलों, पत्तियों व मसालों के रंग बनाकर सबकों अचम्भित कर देते थे। युवा होते-होते रंगों से छेड़छाड़ के चलते रिश्ता और प्रघाढ़ हुआ। घरवालों के विरोध के बावजूद अपने ड्राईंग अध्यापक की मदद से इस रिश्ते को कायम रखा और इस विधा में उच्च शिक्षा प्राप्त की। इन्हीं दिनों जीवन संगिनी के रूप में नम्रता ने नाता जुड़ा। रंगों से अनुपम के गहरे रिश्तों के बावजूद पिछले पच्चीस बरस से नम्रता जी इनसे बखूबी निभा रही हैं। आगामी 26 मई को वे अपनी शादी की सिलवर जुबली मनाने जा रहे हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि आज चित्रकला की दुनियां में बड़े दाम वाला बड़ा नाम बन चुके अनुपम भटनागर ने कभी अपनी पढ़ाई, कैनवास रंग व ब्रश का खर्चा निकालने के लिए खूब ट्यूशनस पढ़ाई हैं। एम.ए.के दौरान कॉलेज के छात्र प्रेसिडेन्ट रहने के बावजूद भी खुद को संयमित रखा और व्यर्थ समय न गंवाकर चित्र साधना में लगे रहे और अनुपम बन गए।अनुपम आज अजमेर स्थित डीएवी कॉलेज में ड्राईग प्रोफेसर के रूप में छात्रों के प्रिय अध्यापक है। शिक्षण की जिम्मेदारी निभाने के साथ 'आकार' गु्रप व आर्ट टीचर्स की संस्था वीएएसटी के शीर्ष पदों को सुशोभित कर रहे है। देश-विदेश में इनके चित्रों की अनगिनित एकल व ग्रुप प्रदर्शनियां आयोजित हो चुकी हैं।
लोग इनके बारे में कितना जानते हैं और जानना चाहते हैं इसका अंदाजा केवल इसी से लग जाता है कि इंटरनेट की दुनियां के सबसे बड़े सर्च इंजन 'गूगल' पर हिन्दी में डा. अनुपम भटनागर का नाम टाइप करने पर पहले पृष्ठ के सभी 10 स्थानों पर इन्हीं का वर्णन मिलता है। जाहिर है इस व्यक्तित्व की देखरेख में अब 'मूमल' के ब्लॉग भी 'अनुपम' होंगे।
बुधवार, 24 जून 2009
कला बाज़ार पर भी मंदी की मार
भूमंडलीय मंदी की मार कला बाज़ार पर भी पड़ी है और इसकी मिसाल बना, अमेरिका के मैनहटन का मशहूर कला मेला जहां सस्ती कीमतों में पेंटिंग्स खऱीदी गईं। बाज़ार में मांग को कम देखते हुए कलाकार और मेला आयोजक बस धुंधली सी उम्मीद करते रहे कि देखें कितनी सामग्री कितने दामों तक बिकती है, लेकिन कुल मिलाकर उन्हें मायूसी हाथ लगी।
आठ साल से जारी ये कला मेला नए खऱीददारों को आकर्षित करने के लिए शुरू हुआ था। ऐसे खऱीददार जो कला के कद्रदान हैं लेकिन जिनकी जेबें भारी भरकम नहीं। पेंटिंग्स की कीमतों की रेंज 75 डॉलर से लेकर दस हज़ार डॉलर तक रखी गयी थीं। ज़्यादातर काम पांच हज़ार डॉलर या इससे कम कीमत वाला था। ऐसी आकर्षक कीमतों वाली पेंटिंग मिल जाए तो क्या कहने। लेकिन मंदी के दौर में ग्राहकों को जुटाना इस मेले के लिए इस बार टेढ़ी खीर साबित हुआ। मेले के आयोजकों का कहना है कि भीड़ तो जुटी लेकिन ज़्यादातर लोग ऐसे थे जो देखते निहारते और सराहना करते और फिर आगे बढ़ जाते। पिछले साल इस कला मेले में 70 आर्ट गैलरियों ने भाग लिया था। इस बार 64 कला दीर्घाएं आयी।
कलाकारों का भी कहना है कि सस्ती आर्ट की मांग का संघर्ष अभी जारी है। आर्थिक मंदी ने कला बाज़ार को भी हिला दिया है। कला समाग्री की मशहूर नीलामीकार कंपनी सदेबी ने पिछले माह ही नीलामी की बिक्री में 71 फ़ीसदी गिरावट दर्ज की थी।अब एक सवाल ये भी है कि सस्ते दामों की ये पेंटिंग्स स्तरीय भी हैं या साधारण दर्जे का काम यहां रखा गया था। तो ये बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं। मेला भले ही सस्ती कला सामग्रियों का हो, लेकिन स्तर और गुणवत्ता में वो आला ही माना जाता रहा है और ये कोई नहीं जानता कि किस पेंटर की कौन सी कृति कब कला बाज़ार में हिट हो जाए। फिर वो पेंटर जाना माना हो या कोई अंजाना शख्स।
कला बाज़ार आमतौर पर उस बाज़ार फलसफे के साथ दुनिया भर में छाया था कि खरीददारों के लिए कोई आर्ट पीस महज़ सौंदर्यबोध या कला तृप्ति का ज़रिया नहीं थी, वो एक परिसंपत्ति भी थी। वैसे ही जैसे मकान, वाहन या ज़मीन या एक एस्टेट, जो घर के ड्राइंगरूम की दीवार पर सजा भी है और जिसके दाम अबूझ ढंग से बढ़ते रहते हैं। वो एक मुनाफे का सौदा माना जाता रहा है। लेकिन न्यूयार्क कला मेले में आए कलाकारों को लगता है कि इस मेले में आने वाले ग्राहकों की अब वैसी मनस्थिति या वैसी कार्ययोजना या रणनीति नहीं दिखी, उन्हें तो बस अपनी जेब और अपने भविष्य के खर्चे ही दिखते रहे।मेले में आए कुछ ग्राहकों का तो साफ़ कहना था कि वे तभी कोई चीज़ खऱीदने की सोचेंगे अगर उसमें वित्तीय सुरक्षा की गारंटी हो।
यानी अब कला के खऱीददार भी फूंक फूंक कर गैलरियों और वहां टंगी तस्वीरों को निहार रहे हैं। दुनिया भर से सस्ती कला सामग्रियां लेकर आए वहां के आर्ट गैलरी वाले इस मेले में भीड़ भाड़ और भव्यता के बीच ज़्यादातर कभी अपने सामान, कभी अपने स्टॉल से गुजऱते दर्शकों को निहारते रहे। शायद कोई ग्राहक हो और वो रुक जाए। लेकिन क्या करें चाल तो सिर्फ बाज़ार की धीमी हुई है।
मंगलवार, 2 जून 2009
रंग रसिया- एक चित्रकार की कहानी
सोमवार, 2 फ़रवरी 2009
कद्रदानों को देना चाहते है कलाकृतियाँ
जीपी मल्ल को पेड़ पौधों के बेकार तनों या फिर जड़ों में नायाब कलाकृतिया ढूंढ लेने का अजब जुनून है। चलते फिरते उनकी पारखी नजरें पेड़ों के कटे तनों या फिर जड़ों में से ऐसी कलाकृतिया खोज लेती हैं, जिन्हें सुसज्जित कर वे अपने पास सहेज लेते हैं। अब तक वह पचास से अधिक ड्रिफ्ट वुड के कलेक्शन जुटा चुके हैं। इनमें से कई कलाकृतियाँ दोस्तों को भी बाट चुके हैं। बावजूद उसके उनका ड्राइंग रूम ऐसी कलाकृतियों से भरा पड़ा है। वहां और जगह नहीं है, उन्हें कहा रखें यह चिंता बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि इनमें कहीं भी ऊपर से तनिक भी कारीगरी नहीं है फिर भी ये जीवंत लगते हैं और हर कलाकृति कुछ न कुछ कहती हैं।
महानगर के मोहद्दीपुर मोहल्ले में रहने वाले जीपी मल्ल ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से वर्ष-64 में प्लाट प्रोटेक्शन में बीएससी एजी आनर्स की परीक्षा पास की और इसके तत्काल बाद उनकी नौकरी चाय बागान में बतौर असिस्टेंट मैनेजर लग गई। अपनी मेहनत व लगन से वे कुछ ही दिनों में मैनेजर हो गए। एक बार किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ जाना हुआ तो वहा उन्होंने एक एक पार्क में पेड़ पौधों की नेचुरल कलाकृतियों का कलेक्शन देखा। इनसे वह इतने प्रभावित हुए कि खुद भी ऐसे कलेक्शन जुटाने का शौक पाल लिया। असम में नौकरी के दौरान वर्ष-1967 में एक बार वह जंगल से गुजर रहे थे तभी एक तने पर उनकी नजर ठहर गई। गाड़ी रोक कर वह उतरे और पेड़ काट रहे मजदूरों से वह तना ले लिया। तने की शेप ऐसी थी कि हू-ब-हू घोड़े जैसा दिखता था। नीचे फाउंडेशन लगावाया और सहेज कर अपने ड्राइंग रूम में रख लिया। सन्-70 में असम के कार्बी आनलाग के जंगलों में उन्हें रबर प्लाट के एक पेड़ के मोटे तने पर लिपटी लताएं भा गई। पेड़ गिरा हुआ था और मजदूर उसे काट रेह थे। मल्ल ने मजदूरों से तने का वह हिस्सा जिस पर लताएं लिपटी थीं कटवा कर ले लिया। बताते हैं कि लताओं के बीच से बड़ी सावधानी से तना निकलवाया जिसके बाद यह कलाकृति मशहूर चित्रकार पिकासो के चित्र की तरह दिखने लगी। इसका भी फाउंडेशन बनवा कर उन्होंने ड्राइंग रूम में सजा लिया।
बताते हैं कि साथ काम करने वाले उनके अंग्रेज साथी इस कलाकृति की प्रशसा करते नहीं अघाते थे। इसे तैयार करने में दो हफ्ते का समय लगा था। इसी प्रकार वर्ष-73 में वह प। बंगाल में जलपाईगुड़ी के जंगलों से सिरिस के पेड़ से ऐसी जड़ लाए जो अमेरिका के राष्ट्रीय पक्षी बॉल्ड ईगल की शेप की है। इसे दीमक ने ऐसा चाटा था कि पक्षी के खुरदुरे पंख व बिना बाल वाले सिर में ठोड़ तक उभर आए थे। इस पर मिट्टी की पर्त जमी थी। उसे साफ कराने में काफी वक्त लगा। इसी प्रकार उन्होंने चाय की डाली का कुत्ता, आठ टाग वाली मकड़ी [टैरंडुला], बाघ, कछुआ, भैंसे का सिर व सींग, अलग-अलग जानवरों की सींग असम के डुआर्स, कार्बी आनलाग तथा दार्जिलिंग व सिलीगुड़ी से जुटाई। घर में मेज भी चाय के तने वाले हैं। वर्ष-83 में नौकरी छोड़ कर गोरखपुर घर आ गए। तब भी उनका यह शौक जारी रहा और ऐसी कलाकृतिया जुटाते रहे। पत्नी संध्या मल्ल भी इस शौक में उनका भरपूर साथ देती रहीं। अंतिम कलाकृति गोरखपुर के बहरामपुर के पास एक अमरूद के तने से वर्ष-1988 में हासिल की जो कंगारू की शेप में है। 68 वर्षीय मल्ल ने बताया कि वे शौकिया तौर पर ही ऐसा करते थे। कब यह जुनून बन गया पता नहीं चला। ड्रिफ्ट वुड की करीब 50 से अधिक कलाकृतिया उन्होंने सहेजीं। जिनमें से कई उन्होंने लोगों को बाट दीं, क्योंकि उन्हें कहा रखें यह चिंता बढ़ती जा रही थी। ड्रिफ्ट वुड लकड़ी की ऐसी कलाकृतियों को कहते हैं जो प्राकृतिक रूप से पेड़ पौधों में खुद उभर आती हैं।
मिथिलेश द्विवेदी जी से साभार
मंगलवार, 6 जनवरी 2009
"चोला की पेंटिंग...? कीमत दो हजार पाउंड !
आपने अभी तक कई कला प्रदर्शनियां देखी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसी प्रदर्शनी में गए हैं जिसमें सभी पेंटिंग्स किसी घोड़े द्वारा बनाए गए हैं? सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन है सच।
वेनिस में एक ऐसा घोड़ा भी है जो कमाल की चित्रकारी करता है। चोला नाम के इस घोड़े की एक पेंटिंग करीब दो हजार पौंड में बिकती हैं। जल्द ही उसके चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। चोला की मालकिन रेने चेम्बर्स ने बताया कि एक दिन घर की चारदीवारी रंगते समय मुझे अपने घोड़े के हुनर पता चला। चोला को पेंटिंग में रुचि लेता देख मेरे पति राबर्ट ने मुझसे मजाक किया कि तुम्हें चोला को ब्रश दे ही देना चाहिए। बस, मैंने भी चोला के मुंह में ब्रश पकड़ा दिया। तब से उसने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए हैं।
कभी-कभी तो मुझे लगता है कि किसी महान चित्रकार ने चोला के रूप में पुनर्जन्म लिया है। जो भी हो, लेकिन यह सच है कि वह ऐसा घोड़ा है जिसे चित्रकारी बेहद पसंद हैं। अगले साल वसंत में चोला की प्रदर्शनी लगाने जा रहीं रोजाल्बा गायरशेली ने कहा कि पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि ये पेंटिंग्स किसी घोड़े ने बनाए हैं। हाल ही में एक आर्ट फेयर में चोला के चित्रों का प्रदर्शन किया गया था जहां लोगों को उसके बनाए चित्र बेहद पसंद आए।
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2008
Madhubani painting to be patented
The famous Madhubani painting of Bihar is now an exclusive brand, as it has been registered under the provisions of Global Indications (GI) Act for patenting. "The Madhubani painting of Bihar is the first item to be registered under the GI Act for patenting," Abhijit Das, representative of United National Conference on Trade and Development (UNCTAD)said । For ages, rural people, mostly women, of Mithila in Bihar have developed their own tradition of art, popularly known as Madhubani paintings and named after Madhubani district. This painting tradition dates back to the seventh century A.D.Traditionally, Madhubani paintings were made on the eve of certain rituals and ceremonies such as pujas (worships), vratas (fasts) or weddings. But in the last few decades, Madhubani paintings have been popularised the world over by master painters. Das said after Madhubani paintings, the famous Shahi litchi of Muzaffarpur could become an exclusive brand of Bihar soon. "The process is underway for GI registration of Shahi litchi too," he said.Bihar is also aiming to register tassar silk and aromatic Katarni rice of Bhagalpur under the provisions of GI Act for patenting. Das was here to attend a workshop on "Geographical Indications for Regional Development: Identifying Potential GIs for Bihar".Once the Bihar government gets exclusive right to the brand name Shahi litchi, no one else will be able to use it to market the fruit in India or abroad. Buyers anywhere would know that a litchi, with this brand name, has to be one of the famous litchis of Muzaffarpur, he said.
The horticulture department officials have prepared documents under the Geographical Indications clause of International Property Rights laws to prove their case that the Shahi litchi is unique and it grows only in Muzaffarpur. They expect the registration of the brand name will benefit farmers, who will gain access to more markets and get better prices.About 70 percent of all litchis produced in India are grown in Bihar. The number of farmers in the state growing litchis has increased in the last decade, especially in Muzaffarpur district.But in a recent report, the World Bank noted that litchis were being grown in only about 10 percent of the 2,000-odd orchards in Muzaffarpur. Countries that import litchis from India are the Netherlands, the United Arab Emirates, Saudi Arabia, Lebanon, Canada, Russia and Yemen.

